top 6 facts related to Hindi
Hindi 14 सितंबर को हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है।
हिंदी भले ही भारत की राजभाषा है, लेकिन भारत में ही आज ये पिछड़ती जा रही है। हिंदी दुनियाभर में बोली जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। हिंदी का अपना बहुत पुराना इतिहास रहा है। भारत में लगभग 4.15 करोड़ लोगों की पहली भाषा हिंदी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के अलावा और भी कई देश हैं, जहां हिंदी बोली जाती है। आइए जानते हैं कि किन गैर हिंदी भाषी देशों में हिंदी बोली जाती है।
14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हिंदी भारत की 22 भाषाओं में से एक है। अधिकतर भारतीय हिंदी को बोलते और समझते हैं। उत्तर भारत के राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में हिंदी बोली और समझी जाती है।
- अंग्रेजी ने भी कई शब्द हिंदी से लिए हैं। इनमें अवतार, बंग्लो, जंगल, खाकी, कर्म, लूट, मंत्र, निर्वाण, शैंपू, ठग, योग, गुरु आदि।
- देश में सबसे पहले बिहार ने हिंदी को कार्यालय की भाषा बनाया।
- 1805 में प्रकाशित श्रीकृष्ण पर आधारित किताब प्रेम सागर को हिन्दी में लिखी गई पहली किताब माना जाता है। इसे लल्लू लाल ने लिखा था
- हिंदी भाषा मॉरिशस, फिजी, सुरीनाम, त्रिनिदाद और टोबेगो में भी बोली जाती है।
- हिंदी वैसी सात भाषाओं में से एक है जिसका उपयोग वेब एड्रेस बनाने में किया जा सकता है।
- हिंदी को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 1975 से ‘विश्र्व हिंदी सम्मेलन’ का आयोजन शुरू किया गया।
just fun with hindi 😂
top 2 best hindi videos
Hindi Diwas 2020 Poems & Quotes
निज भाषा उन्नति अहै,
सब भाषा को मूल,
बिनु निज भाषा ज्ञान के,
मिटै न हिय को शूल।
अगर भारत का करना है उत्थान
तो हिंदी को अपनाना होगा
अंग्रेजी को “विषय-मात्र” और
हिंदी को “अनिवार्य” बनाना होगा।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
हिंदी दिवस पर कविताएं छोटी छोटी
हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है,
यह मातृभूमि में मर मिटने की भक्ति है। ”
हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई
Hindi Diwas Ki Hardik Shubhkamnaye Status Paintings
हिंदी है भारत की आशा
हिंदी है भारत की भाषा
हिंदी दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है।
हिन्दी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं
हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है,
हिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है।
हिन्दी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं
हिन्दी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्रोत है। – सुमित्रानंदन पंत
हिन्दी के द्वारा सारे भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। – महर्षि स्वामी दयानन्द
राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूंगा है। – महात्मा गांधी
हिन्दी की एक निश्चित धारा है, निश्चित संस्कार है। – जैनेन्द्रकुमार
काव्य
हिंदी फिल्मों के 2 गीत…जिनसे हिंदी का परचम लहराया
हिंदी दिवस पर हिंदी के बेहतरीन कवियों, लेखकों और साहित्यकारों के साथ बॉलीवुड के लोकप्रिय हिंदी गीतों से भी हम आपको रूबरू करा रहे हैं। इसी कड़ी में हिंदी फिल्मों के ये 2 गीत ऐसे हैं जिनसे समूची दुनिया में हिंदी का परचम लहराया है।
आई लव माय इंडिया…
गायक-हरिहरन, शंकर महादेवन, आदित्य नारायण
गायिका-कविता कृष्णमूर्ति
गीतकार-आनंद बक्षी
संगीतकार-नदीम-श्रवण
फिल्म-परदेस ,1997
हरे रामा, हरे रामा, रामा रामा हरे
हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे
सिम सिम पोला पोला सिम सिम पोला
हरे रामा, हरे रामा, रामा रामा हरे
हरे कृष्णा, हरे कृष्णा,
कृष्णा कृष्णा
अरे बोलो बोलो
we want to go america
अमेरिका, अमेरिका, अमेरिका!
लन्दन देखा, पैरिस देखा
लन्दन देखा, पैरिस देखा
और देखा जापान
माइकल देखा, एल्विस देखा
सब देखा मेरी जान
सारे जग में कहीं नहीं है
दूसरा हिन्दुस्तान, दूसरा हिन्दुस्तान, दूसरा हिन्दुस्तान
ये दुनिया, इक दुल्हन
ये दुनिया, इक दुल्हन
दुल्हन के माथे की बिन्दिया
ये मेरा इन्डिआ
ये मेरा इन्डिआ
I love my India
I love my India
ये दुनिया, इक दुल्हन
ये दुनिया, इक दुल्हन
दुल्हन के माथे की बिन्दिया
ये मेरा इन्डिआ
I love my India
ये मेरा इन्डिआ
I love my India
आ आ आ आ
जब छेड़ा मल्हार किसी ने
झूम के सावन आया
आग लगा दी पानी में जब
दीपक राग सुनाया
सात सुरों का संगम
ये जीवन गीतों की माला
हम अपने भगवान को भी
कहते हैं बाँसुरी वाला
बाँसुरी वाला
बाँसुरी वाला
ये मेरा इन्डिआ
I love my India
ये मेरा इन्डिआ
I love my India
ओ ओ ओ, ओ ओ ओ
पिहू पिहू, बोले पपीहा कोयल कुहू कुहू, गाये
हँसते रोते, हमने जीवन के सब गीत बनाये
ये सारी दुनिया अपने अपने गीतों को गाये
गीत वो गओओ जिस से इस मिट्टी की खुशबू आये
मिट्टी की खुशबू आये
I love India, I love my India
I love my India, I love my India
वतन मेरा इन्डिआ, सजन मेरा इन्डिआ
ये दुनिया
ये दुनिया
इक दुल्हन
इक दुल्हन
येह दुनिया, इक दुल्हन
दुल्हन के माथे की बिन्दिया
को: ये मेरा इन्डिआ, I love my India
ये मेरा इन्डिआ, I love my India
वतन मेरा इन्डिआ
सजन मेरा इन्डिआ
करम मेरा इन्डिआ
धरम मेरा इन्डिआ
आ आ आ आ आ
second geet
काव्य
हिंदी फिल्मों के 2 गीत…जिनसे हिंदी का परचम लहराया
मेरा जूता है जापानी…
गायक-मुकेश, फिल्म-श्री 420, 1955
गीतकार-शैलेंद्र, संगीतकार-शंकर जयकिशन
मेरा जूता है जापानी
ये पतलून इंगलिश्तानी
सर पे लाल टोपी रूसी
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी
मेरा जूता है जापानी
ये पतलून इंगलिश्तानी
सर पे लाल टोपी रूसी
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी
निकल पड़े हैं खुल्ली सड़क पर
अपना सीना ताने, अपना सीना ताने
मंजिल कहाँ, कहाँ रुकना है
उपरवाला जाने, उपरवाला जाने
बढ़ते जाए हम सैलानी
जैसे एक दरिया तूफानी
सर पे लाल टोपी रूसी
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी
मेरा जूता है जापानी
ये पतलून इंगलिश्तानी
सर पे लाल टोपी रूसी
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी
मेरा जूता है जापानी
ऊपर-नीचे नीचे-ऊपर
लहर चले जीवन की, लहर चले जीवन की
नादान है जो बैठ किनारे, पूछे राह वतन की
पूछे राह वतन की
चलना जीवन की कहानी
रुकना मौत की निशानी
सर पे लाल टोपी रूसी
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी
मेरा जूता है जापानी
ये पतलून इंगलिश्तानी
सर पे लाल टोपी रूसी
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी
मेरा जूता है जापानी
होंगे राजे राजकुंवर हम
बिगडे दिल शहज़ादे, बिगडे दिल शहज़ादे
हम सिंघासन पर जा बैठें
जब जब करें इरादे, जब जब करें इरादे
सूरत है जानी पहचानी
दुनिया वालों को हैरानी
सर पे लाल टोपी रूसी
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी
मेरा जूता है जापानी
ये पतलून इंगलिश्तानी
सर पे लाल टोपी रूसी
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी
मेरा जूता है जापानी